फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवती की तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। युवती की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन- फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बहन ने कुछ लोगों पर खेत से पकड़कर ले जाने और मारपीट से हालत बिगड़ने का आरोप लगाया है। इस पर कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी सुनीता (27) पुत्री जवाहरलाल की शुक्रवार रात हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बहन रजनी ने बताया कि उसके पिता की बड़ेरा गांव में सात एकड़ जमीन है। इस पर कुछ लोगों की नीयत खराब है। यह धोखाधड़ी कर जमीन हड़पना चाहते हैं। इसी को लेकर यह लोग पांच अक्तूबर को सुनीता को खेत से पकड़कर ले गए थे। उससे मारपीट की थी। इसके बाद यही लोग मां शकुंतला को घर से पकड़ ले गए।
मारपीट कर मां और बहन से कोरे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। सात अक्तूबर को बहन और मां को मरणासन्न हालत में घर छोड़ गए थेे। इन लोगों की मारपीट से बहन सुनीता की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं कोतवाल ने कहा कि तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल की जाएगी। दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें