फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शांडिल्य से दास हुए संदीप, मिली गणेश मंदिर की महंती

विज्ञापन
फोटो-23-गणेश मंदिर की महंती संदीप को सौंपते संत-महंत। संवाद
विज्ञापन
कोंच। नगर में गढ़ी स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में बुधवार को महंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में सेवारत पुजारी संदीप शांडिल्य को विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों के बीच महंती सौंपी गई। ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्धराम दास ने उन्हें नया नामकरण करते हुए संदीप दास की उपाधि प्रदान की।
विज्ञापन




समारोह में महामंडलेश्वर राघवेंद्र दास पिरौना और महामंडलेश्वर सिद्धराम दास ठड़ेश्वरी मंदिर उरई विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महंती की रस्में संपन्न हुईं। गोपाल दास बंगरा भी मंच पर आसीन रहे।



इस अवसर पर महंत रघुनाथ दास रामलला मंदिर, महंत अवध किशोर दास शम्भूसाब मंदिर, महंत अशोक दास बड़ी माता मंदिर, महंत गोविंद दास पचोखरा एट, महंत अनुरुद्ध दास, महंत गोविंद दास, महंत अशोकदास और महंत मोहन दास नागा सहित अनेक संत-महंतों ने संदीप शांडिल्य को आशीर्वाद दिया। संतों ने कहा कि महंती केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और धर्म के संरक्षण की एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संदीप दास मंदिर की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे और समाज में आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार करेंगे।
विज्ञापन




पूरे मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया था। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। समारोह के अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र द्विवेदी ने किया। इस दौरान सज्जादानशीन तकिया खुर्रमशाह शाह आसिफ अली, ब्रजमोहन तिवारी, लल्लूराम मिश्रा, संजय रावत, रूपेश शास्त्री, सागर बोहरे, नवनीत मिश्रा, राहुल तिवारी, विज्ञान विशारद सीरौठिया, रवि दीक्षित, अखिलेश बबेले, रंजन गोस्वामी, धर्मेंद्र बबेले, गौरव तिवारी, भास्कर दुबे, दिनेश दुबे, अमरेंद्र दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें