फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक को बचाने में पलटा बालू भरा डंपर, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 19 कोंच-कैलिया मार्ग पर पलटा पड़ा डंपर। संवाद
विज्ञापन

बाइक को बचाने में पलटा बालू भरा डंपर, हादसा बचा



कोंच-कैलिया सड़क पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक समेत सवार कूदकर बचे



संवाद न्यूज एजेंसी



कोंच। कोंच-कैलिया सड़क पर झलापठा के पास रविवार सुबह मौरंग से भरा एक डंपर बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलट गया। उस समय सड़क पर आवाजाही जारी थी लेकिन गनीमत रही कि कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।



मैनपुरी के थाना दनहार के देवा मई गांव निवासी डंपर चालक राजेश कुमार रविवार को क्षमता से अधिक मौरंग लादकर जा रहा था। अधिक भार के चलते संतुलन बिगड़ा और वाहन पलट गया। हादसे के दौरान चालक और एक सवार सतर्कता दिखाते हुए कूदकर बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन




डंपर पलटने से मौरंग सड़क पर फैल गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। बाद में क्रेन की मदद से डंपर को सड़क से हटवाया गया।



स्थानीय लोगों का कहना है कि कोंच-कैलिया सड़क पर ओवरलोड और तेज रफ्तार डंपरों का संचालन लगातार जारी है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें