फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अखिलेश ने कठेरिया परिवार को भेजी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पीड़ित परिवार में बेटी की है शादी, परिजन ने जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्राम अकोढ़ी बैरागढ़ के धानुक कठेरिया समाज के परिवार की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। कुछ दिन पहले परिवार के युवक की कुएं में गिरने से मृत्यु हो गई थी। घटना का संज्ञान लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिवार का हाल जाना।
पता चला कि मृतक की छोटी बहन की शादी 27 अप्रैल को होनी है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर अखिलेश यादव ने आर्थिक सहायता भेजी। साथ ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में कोई दिक्कत आने पर पूरा सपा परिवार साथ खड़ा रहेगा। सहायता देने के लिए सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पूर्व विधायक माधौगढ़ शिवराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी माधौगढ़ राघवेंद्र सिंह, पूर्व प्रत्याशी उरई महेंद्र कठेरिया, वेद प्रकाश यादव, लाखन सिंह कुशवाहा, कुसुमलता सक्सेना, चंद्रशेखर यादव, शफीक उद्दीन, राजू अहिरवार, देवेंद्र कठेरिया, कंचन कठेरिया, राहुल कठेरिया, रंजीत कुशवाहा आदि शामिल रहे। नेताओं ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। परिवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा नेताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें