फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म को एक सूत्र में पिरोने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। आज के परिवेश में हिंदू सनातन धर्म कई जातियां में विभक्त होकर टूट रहा है, उसे एक सूत्र में पिरोने के लिए सनातन धर्म को जगाना होगा। यह बात भागवताचार्य शिवम द्विवेदी ने कही। वह तहसील के ग्राम कैंथवा स्थित मसान बाबा परिसर में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों को समझा रहे रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को सही अर्थों में आज समझने की जरूरत है क्योंकि जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है और संसाधनों का अभाव हो रहा है। इससे भगवान पर से आस्था का कम होना हमें सांसारिक रोगों की ओर लेकर जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘जिओ और जीने दो’ की अवधारणा को अपनाने से सनातन धर्म हमें मानव कल्याण के अधिक नजदीक ले जाता है, और यही वह स्थिति होती है जब आपको परम पिता को अनुभव करने का मौका मिलता है। हम इस अमूल्य मानव जीवन को पाकर भी व्यर्थ ही गंवा देते हैं। इस दौरान उन्होंने राजा बली, श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्म की कथा को विस्तार से सुनाया। इस मौके पर मयंक श्रीवास्तव, मोहित द्विवेदी, प्रवीण सेंगर, दीपेंद्र सेंगर, अमन तिवारी अमित बंसल, पंकज विश्वकर्मा, आदित्य द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मां नवदुर्गा नगर सेवा समिति की एक बैठक हुई जिसमें 22 फरवरी को 251 कलश के साथ बड़ी माता मंदिर से यात्रा का प्रारंभ होगा। यह यात्रा नगर के विभिन्न मंदिरों और प्रमुख स्थलों से होकर अकोढ़ी दुबे स्िथत मां कामांक्षा देवी मंदिर पहुंचेगी। जहां माता रानी को 111 मीटर चुनरी चढ़ाई जाएगी। इसके अलावा समिति द्वारा गुप्त नवरात्र पर सुंदर कांड पाठ के आयोजन की भी रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह यादव,दीपक पाटकार, पुष्पेंद्र यादव, शिवम शर्मा, दीपेंद्र कुशवाहा, राज पाटकर, हर्षित गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, आयुष श्रीवास्तव, नीरज राठौर, रोहित पाटकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें