फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। हाइवे के उसरगांव के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार कोई भी युवक हेलमेट भी नहीं लगाए था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आटा थाना क्षेत्र के भभुआ गांव निवासी 27 वर्षीय मुकेश कुशवाहा, 34 वर्षीय चंद्रभान और ग्राम आटा निवासी रामशंकर कुशवाहा (29) किसी कार्य के लिए कालपी जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम उसरगांव के पास पहुंचे तभी बाइक चला रहे रामशंकर का संतुलन बिगड़ा और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे और खून से लथपथ हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें