राष्ट्रीय एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित करते पदाधिकारी
- फोटो : ORAI
आटा। पंचायत और समाज के विभिन्न मुद्दों पर सराहनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता और अकबरपुर इटौरा ग्राम प्रधान अमित इतिहास को करणी सेना ने उनके गांव जाकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की ।
करणी सेना के प्रदेश कार्यालय प्रभारी बृजेंद्र प्रताप सिंह तोमर के साथ कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष डा. पंकज सिंह राजावत, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह राजावत, मीडिया प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, तहसील सचिव घाटमपुर सूर्य प्रताप सिंह तथा वैभव सिंह आदि करणी सेना के पदाधिकारियों ने अकबरपुर इटौरा पहुंच कर पांच राष्ट्रीय व दो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्राम प्रधान अमित इतिहास को सम्मानित किया। इस अवसर पर मानवेंद्र प्रताप सिंह, करनी सेना मातृ शक्ति जिला अध्यक्ष जालौन आराधना चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।