फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। व्यक्तित्व विकास, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बढ़ाने एवं आत्मत्यागी विषयों को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्थानीय गेस्ट हाउस में हुआ। विधायक ने लोगों को शालीनता का महत्व बताया।
विज्ञापन

भाजपा ग्रामीण मंडल के प्रशिक्षण शिविर में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि स्वयं का व्यवहार शालीन रखें। क्योंकि शालीनता से कोई भी कार्य कराया जा सकता है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि जो कार्यकर्ता अच्छा कार्य कर रहे हों तो उनकी सराहना करते रहें। कैलाश बाबू वर्मा ने कहा कि स्वार्थ भावना को छोड़कर त्याग की भावना को प्रबल बनाएं। दो दिवसीय शिविर में आयोजित 10 सत्रों में विभिन्न वक्ताओं ने व्याख्यान देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री नीरज श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, मनोज बादल, अवध शर्मा, भगवती शरण शुक्ला, प्रशांत दुबे, कुशल पाल सिंह, भानुवती वर्मा जिला पंचायत सदस्य, ओमजी परिहार, मन्नू सिंह कुशवाहा, कमल भान सिंह, आदर्श सौनकिया, रामू निरंजन, दौलत सिंह, कुलदीप सिंह, राकेश पटेल, मनसुख पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पानी के निकासी को लेकर मारपीट
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्यामदी निवासी शीतला देवी पत्नी कमलेश ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी पानी की निकासी को लेकर गाली, गलौज कर रहे थे। मना करने पर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। (संवाद)
सफाई कर्मी न आने से ग्रामीण परेशान
जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम शेखपुर बुजुर्ग के पूर्व प्रधान सोबरन सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में नियमित सफाई कर्मी नहीं आते हैं। जिससे गांव में गंदगी रहती है। ऐसी स्थिति में गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका है। ग्रामीण ने एसडीएम से गांव में नियमित सफाई कर्मी भेजने एवं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें