कालपी। नगर पालिका परिषद के सभागार में नगर पालिका की ओर से संचालित आलमपुर गोशाला समिति की बैठक विधायक नरेंद्र सिह जादौन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गोशाला में गोवंशों की संख्या व अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई और उनके निस्तारण कराने को लेकर विचार विमर्श हुआ।
बुधवार को गोशाला समिति के सदस्यों की बैठक समिति के अध्यक्ष विधायक नरेंद्र सिह जादौन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गोवंशों की संख्या कम होने पर अधिशासी अधिकारी से सवाल जवाब किए गए। बजरंग दल के दीपक शर्मा ने कहा कि गोशाला की समस्याओं को भी उठाया। विधायक नरेंद्र सिह ने कहा कि गोशाला समिति के सदस्य नकारात्मक सोच न रखें, बल्कि यह बताए, समस्यायें कैसे दूर होगी। गायों की सेवा सेवा भाव से करें। इस मौके पर सीओ राजीव प्रताप सिहए ईओ सुशील कुमार, राजस्व निरीक्षक रामभवन सिंह, पशु चिकित्सक जीवन सिंह, गोशाला समिति के सदस्य रामनरायन शुक्ला, राजू पाठक, अरविंद यादव, नीलाभ शुक्ला, हरनरायन पाल, हरीनरायन आदि मौजूद रहे ।