फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रधानाचार्यों को वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
कुसमिलिया इंटर कॉलेज मैं निरीक्षण करते डीआईओएस भगवत पटेल। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। डीआईओएस भगवत पटेल ने शुक्रवार को जीआईसी समेत तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गैरहाजिर मिलने पर जीजीआईसी एवं कुसमिलिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों को वेतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। यही नहीं देर से आने वाले शिक्षक कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस सुबह 9.10 बजे जीजीआईसी पहुंचे। उस समय प्रधानाचार्या समेत अन्य स्टाफ गैरहाजिर था। थोड़ी देर बाद गीता मिश्रा, ऊषा देवी, अबरीन व स्टाफ के नीरज व रामसनेही मिले। देर से आने पर उन्हें चेतावनी दी गई। साथ ही गैरहाजिर मिले प्रवक्ता व सहायक अध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। इसके अलावा कक्षा नौ में 48 छात्राओं के सापेक्ष सिर्फ दस छात्राएं मौजूद मिली।
उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्या का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने पर शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने प्रधानाचार्या को निर्देश दिया कि वह प्रार्थनासभा में कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दें। इसके बाद 10.14 बजे डीआईओएस कुसमिलिया इंटर कालेज पहुंचे। जहां प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता बिना चार्ज दिए अनुपस्थित मिले। परिचारक गयाप्रसाद भी गैरहाजिर मिले। बच्चों की संख्या भी कम मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। 12.10 बजे नेहरू बाल विद्या मंदिर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें