फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डाक्टर समेत चार कर्मचारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
कदौरा सीएचसी का निरीक्षण करतीं सीएमओ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने गुरुवार दोपहर सीएचसी कदौरा का औचक निरीक्षण किया तो एक डाक्टर समेत चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर उनका तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। फिर सीएमओ ने 13 महिला मरीज देखकर दवाएं लिखीं।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया सीएचसी कदौरा पहुंची। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा। इसमें डा. प्रतिज्ञा प्रनामी के नाम के आगे सीएल लिखा था लेकिन उनकी सीएल की कोई एप्लीकेशन नहीं थी। इस पर उन्हें गैरहाजिर मानते हुए उनका वेतन काटने के निर्देश दिए।
इसी तरह निरीक्षण में ब्लाक एकाउंट मैनेजर शिवम तिवारी, एक्सरे टेक्नीशियन अखिलेश पाल एवं डेंटल सहायक शहनीन खान भी गैरहाजिर मिलीं। इस पर इन तीनों के भी वेतन काटने के रोकने के निर्देश दिए। सीएमओ ने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी लिया जाए। इस दौरान ओपीडी, दवा काउंटर, वार्ड को भी देखा। उन्होंने 13 महिला मरीजों की जांच की और उन्हें जरूरी सलाह के साथ दवाएं भी लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें