फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से हुई लूट का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर में बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को पीटकर उसका झोला छीन लिया था। जिसमें 20 हजार रुपये व डायरी व रजिस्टर थे। व्यापारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास 26 सितंबर की शाम दो बाइक सवार बदमाशों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के करमेर निवासी रामबाबू पुत्र मुन्नालाल की साइकिल में टक्कर मार दी थी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी साइकिल पर टंगा छोला छीन लिया था। जिसमें 20 हजार रुपये व डायरी और हिसाब किताब का रजिस्टर था।
घटना के बाद रामबाबू ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद कोतवाली में तहरीर भी दी थी। उसने बताया था कि उसकी टॉफी की एजेंसी है। वह रात नौ बजे दुकानदारों से तगादा कर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें