उरई। मिशन इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण अभियान में लापरवाही बरतने पर कई 11 एएनएम का वेतन रोक दिया गया है। जबकि रामपुरा के ब्लाक समुदाय प्रोग्राम मैनेजर जितेंद्र और कदौरा के कोल्ड चेन हैंडलर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष जिले के रामपुरा, कदौरा और जालौन ब्लाक में संचालित किया जा रहा है। इसमें 6 जनवरी से बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए संबंधित एएनएम की ड्यूटी लगाई गई थी, साथ ही पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों को दी गई थी।
उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कदौरा ब्लाक की सरसई डेरा की एएनएम रेखा, आटा की सुनीता, भदरेखी की रमाकांती, पिपरायां की रेखा, मरगांया की वंदना, बरही की सुलेखा, बमहौरी की प्रियंका देवी, छिरिया के करनपुरा की एएनएम मधुबाला, रामपुरा के धूता की एएएनम उमा पाल, जानकी व मई की एएनएम नूरजहां का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है।