फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घर से चोरी कर रहे चोरों को पड़ोसियों ने घेरकर पकड़ा

विज्ञापन
घटना की जानकारी देता राहुल। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। कालपी में पूर्व प्रधान के बंद घर में चोर घुसे तो पड़ोसियों ने पूरे मकान को घेर लिया। चोरों ने दीवार फांदकर भागने का प्रयास किया तो पड़ोसियों ने दौड़ाकर दो चोरों को माल समेत दबोच लिया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई और चोरों को कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर माणिकचंद्र का कहना है कि पकड़े गए चोरों से उनके साथियों व कुछ माल के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

महेबा ब्लाक के टिकावली गांव के पूर्व प्रधान देवनारायन सिंह पुत्र रामकरन मोहल्ला इंद्रानगर में रहते हैं। वह पिछले आठ दिन से परिवार के किसी सदस्य के इलाज के सिलसिले में लखनऊ गए हैं। बंद घर देखकर बुधवार रात दो चोर दीवार फांदकर उनके मकान में घुसे और कमरे के अंदर से नगदी व जेवर चोरी कर लिए। इस पर पड़ोसियों को कुछ आहट हुई तो पूर्व प्रधान को फोन मिलाने पर पता चला कि वे तो परिवार के साथ लखनऊ से लौट रहे हैं, पड़ोसियों को समझते देर न लगी कि मकान में चोर घुसे हैं।
इस पर मोहल्ले के लोगों ने पूर्व प्रधान का मकान घेरकर चोरों को ललकारा। जिस पर चोर दीवार फांदकर भागने की कोशिश करने लगे तो मोहल्ले के लोगों ने दौड़ाकर दो चोरों को पकड़ लिया। दोनों चोर नाबालिग बताए जा रहे हैं। कुछ ही देर में सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी की हुई एक सोने की चेन, एक जोड़ी कंगन, एक लाकेट बरामद किया है। पूर्व प्रधान के भतीजे राहुल ने बताया कि दो सोने की चेन, एक झुमकी व लगभग सत्तर हजार रुपये घर से गायब हैं जो अभी बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि घटना में कुछ और चोर शामिल हो, फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

श्रीकांत ने दिखाया हौसला तभी पकड़े गए चोर
चोरों के पकड़े जाने के बाद मोहल्ले के व्यापारी श्रीकांत सिंह का ही नाम सभी की जुबान पर था। जिनकी बहादुरी की वजह से ही चोर पब्लिक के हत्थे चढ़ सके। श्रीकांत ने सबसे पहले चोरों को ललकारा तो वे दहशत में आ गए। इसके बाद मोहल्लेवालों की मदद से मकान को चारों ओर से घिरवा दिया व बाहर से कुंडी भी लगा दी। मजबूरन चोरों को दीवार फांद़कर भागना पड़ा। फिर भी श्रीकांत ने यह नहीं सोचा कि चोरों के पास हथियार हो सकते हैं और वह दोनों चोरों पर टूट पड़े। श्रीकांत का कहना है कि पता नहीं कहां से और कैसे इतनी हिम्मत आई कि वह चोरों के सामने घबराए नहीं।

चोरों को पकड़ने के बारे में जानकारी देते श्रीकांत।- फोटो : ORAI

घर में बिखरा पड़ा सामान।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें