फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़क पर भरा पानी, नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
मढा के सड़क गड्ढा और भरा पानी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। मढ़ा रोड पर जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी है। सूचना पर पहुंचे एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों को शीघ्र समस्या समाधान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बीडीओ दीपक यादव का कहना है कि एडीओ पंचायत छेदालाल को मौके पर भेजकर जांच करवाकर शीघ्र निराकरण करा दिया जाएगा।
ब्लाक क्षेत्र के गांव मढ़ा गांव निवासी बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र, नरेंद्र, रामू, अखिलेश, संतोष, गुलाब, रामराज, अवधेश, कप्तान सिंह, शेर सिंह, महेंद्र, धर्मवीर, माता प्रसाद आदि ग्रामीणों ने बताया कि
इस रोड से मींगनी, असहना, मचकछा, गीधन की खोड़, भगवानपुरा गांवों के लोगों का आवागमन है। सड़क के आसपास नाली नही है। जिससे होने से पानी रोड पर लगभग पांच सौ मीटर तक घुटनों तक भर जाता है।
विज्ञापन

सड़क पर गहरे गहरे गड्ढे व घुटनों तक पानी भरे होने से राहगीर अक्सर चुटहिल हो जाते है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
पिता पुत्र पर खंड़जा उखाड़ने की शिकायत
माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुरा प्रधान राजेश कुमार ने एसडीएम सालिकराम को शिकायत देते हुए बताया कि दो दिन पहले गांव के आत्माराम दुबे और उनके बेटे छोटू ने खंड़जा की ईंट निकालकर आम रास्ते में लिप्टस के पेड़ लगा दिए गए है। जिससे आम रास्ता बंद हो गया है। शिकायत पर एसडीएम ने एसओ राजीव कुमार सिंह को जांच सौंपी है।

सड़क को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें