फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

109 साल की रामदुलैया भी वोट डालने पहुंचीं

विज्ञापन
परिजनों के साथ जालौन के वीरपुरा बूथ पर वोट डालने पहुंचीं 109 साल की रामदुलैया - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। तहसील क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी 109 वर्षीय रामदुलैया जब अपने पोलिंग बूथ परिजनों के सहारे पहुंची तो सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई। ठीक से चलने, देखने और सुनने में असमर्थ रामदुलैया का चुनाव के प्रति उत्साह देख सभी ने उनकी एक बार फिर से प्रशंसा की।
विज्ञापन

बता दें कि रामदुलैया अब तक देश की सबसे अधिक उम्र की महिला है, जिन्होंने कोविड वैक्सीन ली है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम में रामदुलैया को मां कहकर उनके हौसले की प्रशंसा की थी। राम दुलैया का कहना है कि वोट देना हर नागरिक का अधिकार है, सरकार हमारे लिए ही बनती है और हम ही उसे बनाने में अपनी भूमिका नहीं निभाएंगे तो गलत बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें