फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पेंशनभोगी के खाते से 2.32 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। तहसील क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के खाते से साइबर ठगों ने 2.32 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना आटा पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित गोविंद नारायण ने बताया कि उनकी पेंशन पंजाब नेशनल बैंक की जालौन शाखा स्थित खाते में आती है। आरोप है कि बैंक कर्मियों और अज्ञात साइबर अपराधियों की मिलीभगत से यूपीआई के माध्यम से 28 मार्च को 86,502 रुपये, 29 मार्च को 96 हजार रुपये और 30 मार्च को 49,950 रुपये निकाल लिए गए। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थाना आटा में प्राथमिकी दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें