उरई(जालौन)। शहर कोतवाली के कालपी बस स्टैंड के पास रोडवेज बस को ओवरटेक कर रहे वृद्ध की बाइक में रोडवेज बस की टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हेलमेेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी भगवती प्रसाद गुप्ता (65) पुत्र मातादीन गुप्ता गुरुवार की शाम छह बजे बाइक से जा रहे थे। कालपी बस स्टैंड के पास रोडवेज बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे यह उछलकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि भगवती प्रसाद शहर के राठ रोड पर वारदाना की दुकान किए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक बस लेकर मौके से भाग गया।
कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि बस चालक का पता लगाया जा रहा है।