फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क पर रोडवेज बसों का कब्जा, यातायात व्यवस्था धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर बस चालकों की मनमानी से रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। जाम से स्थानीय नागरिकों के साथ दुकानदारों को भी भारी परेशानी हो रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

सुबह होते ही बस चालक सड़क किनारे अपनी बसें खड़ी कर देते हैं। पहले एक बस रुकती है, फिर धीरे-धीरे प्रवेश और निकास द्वारों पर चार से पांच बसें लाइन से लग जाती हैं। इस समय जब स्कूल जाने वाले बच्चे, शिक्षक, और अन्य अधिकारी मार्ग से गुजरते हैं, तो उन्हें जाम का सामना करना पड़ता है। इन बसों के इस तरह से खड़े होने से दुकानदारों की बिक्री भी प्रभावित हो रही है।
दुकानदारों ने डिपो और स्थानीय पुलिस चौकी में कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। डिपो का बस स्टैंड इतना बड़ा है कि वहां 60-70 बसें और करीब एक हजार यात्री आराम से समा सकते हैं, फिर भी नियमों की अनदेखी कर सड़क पर बसें खड़ी की जा रही हैं।
विज्ञापन

-

जाम में फंसती एंबुलेंस और अधिकारियों के वाहन
स्टैंड पर सुबह आठ बजे से जाम लगना शुरू हो जाता है। दोपहर 12 बजे तक यातायात स्थित बहुत खराब रहती है। इस दौरान कई बार एंबुलेंस व अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। बुधवार को डीएम और एसपी के वाहन भी इसी जाम में फंसे नजर आए। मौके पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों ने उन्हें जाम से निकलवाया।


लोगों को बदलना पड़ता रास्ता
फोटो- 03 नासिर
नासिर अली ने बताया कि इन बसों के कारण दुकानदारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। बसों की वजह से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते। दूसरी दुकानों की ओर चले जाते हैं। रोजाना जाम की वजह से लोगों को रास्ता बदलना पड़ता है। अधिकारी इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं।

फोटो- 04 सचिन
सचिन याज्ञिक ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना सुबह जाम से जूझना पड़ता है। लगभग एक महीने पहले विरोध प्रदर्शन कर चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके बाद चालकों ने अभद्रता की और दबंगई दिखाई।

वर्जन-
बस चालकों को मना किया जाता है, लेकिन वे किसी की बात नहीं मानते। विशेष रूप से झांसी से आने वाली बसों के चालक मनमानी कर रहे हैं। उनके खिलाफ एआरएम झांसी को शिकायत भेजी जाएगी, क्योंकि उन्हीं की वजह से जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

- कमल किशोर आर्या, एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें