फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत तीन घायल, डंपर के आगे अन्ना मवेशी आने पर चालक ने लगाया था अचानक ब्रेक

विज्ञापन
हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। तेज रफ्तार रोडवेज बस आटा क्षेत्र के चमारी नाले के पास हाईवे पर डंपर से टकरा गई। जिसमें बस के चालक समेत तीन लोगों को चोटें आईं हैं। सूचना पाकर चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजकर अन्य सवारियों को दूसरी बस से उरई भिजवाया। पुलिस का कहना है कि डंपर के आगे अन्ना नवेशी आने पर चालक ने अचानक लगा दिया था ब्रेक, जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन

सोमवार शाम कानपुर से उरई जा रही सवारियों से खचाखच भरी रोडवेज बस जैसे ही चमारी नाले के आगे पहुंची तभी आगे जा रहे डंपर के सामने अन्ना मवेशी आ गया। जिस पर चालक ने ब्रेक लगाकर डंपर रोक दिया और पीछे से आ रही उरई डिपो की बस डंपर में टकरा गई। जिससे चालक की ओर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में चीख पुकार मच गई। बस चालक ओम नारायण और परिचालक विजय के अलावा शीशा टूटने से एक अन्य सवारी को चोटें आईं। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा। इसके बाद हादसे से डरे सहमे यात्रियों को दूसरी बस मंगाकर उरई के लिए रवाना किया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल डंपर का चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें