फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमारी नाला के पास झाडिय़ों में मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। झांसी कानपुर हाईवे पर चमारी नाला के पास झाड़ियों में शनिवार को मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और आठ दिनों से घर से लापता थी। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप का कहना है कि महिला की शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के हाईवे पर चमारी नाला के पास सड़क किनारे महिला का शव मिला था। जानकारी होने पर महिला नीलम ने मोर्चरी पहुंचकर उसकी पहचान केशकली (60) निवासी सधारा के रूप में की। नीलम ने पुलिस को बताया कि उसकी मां केशकली मानसिक रूप से बीमार था और 14 मई से घर से लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की थी पर पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के कारण उसकी मौत हुई है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें