जालौन। चौराहे पर ठेला ठिलिया व वाहन लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ चौकी पुलिस ने अभियान चलाया। जिसमें दस वाहन चालकों व 18 ठिलिया वालों के चालान किए।
नगर के देवनगर व कोंच चौराहे पर कई लोग ठिलिया लगाकर व वाहन चालक रास्ते में वाहन खड़ा कर आवागमन प्रभावित करते है। इससे अक्सर जाम की स्थिति रहती है। ठेला, ठिलिया व वाहन चालकों से अन्य वाहन चालकों का निकलने को लेकर अक्सर विवाद भी होता है। चौकी पुलिस ने अभियान चलाकर देवनगर व कोंच चौराहे पर अभियान चलाकर दस
वाहन चालकों व 18 ठिलिया वालों के चालान काटे। कोतवाल सुनील सिंह ने अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दी कि वह सड़क व चौराहे पर अतिक्रमण न करें। अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)