फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अतिक्रमण से सड़क गायब, जाम कर रहा परेशान

विज्ञापन
फोटो- 27 सड़क तक फैला अतिक्रमण।संवाद
विज्ञापन
उरई। शहर का चुर्खी रोड चौराहा इस समय अतिक्रमण का शिकार होकर जाम और हादसों का गढ़ बन गया है। कभी चौड़ी और सुगम कही जाने वाली सड़क पर अब ठेलों, ढालों और दुकानों के कब्जे में है। रोजाना यहां से हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन चारों तरफ पसरे अतिक्रमण ने लोगों की राह मुश्किल कर दी है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि सड़क पर चार से पांच फीट तक अतिक्रमण फैला हुआ है। करीब 200 से अधिक ढाले और ठेलियां सड़क पर कब्जा जमाए हुए हैं। नतीजतन, दो पहिया वाहन से लेकर छोटे-बड़े चार पहिया वाहन तक यहां फंस जाते हैं। कई बार मोड़ तक साफ दिखाई नहीं देता और पीछे करना पड़ता है।
छोटे वाहन बड़े वाहनों को निकलते हुए देख भी नहीं पाते, जिससे हर पल हादसे की आशंका बनी रहती है। चुर्खी रोड चौराहा केवल शहर का एक आम चौराहा नहीं है, बल्कि इससे दर्जनों गांव और मोहल्ले जुड़े हैं। यहां से गुजरकर लोग सरकारी कार्यालयों तक भी पहुंचते हैं। अनुमान है कि रोजाना एक लाख से अधिक की आबादी यहां से आवागमन करती है। ऐसे में अतिक्रमण का बोझ लोगों की परेशानी को दोगुना कर रहा है।
विज्ञापन

अशफाक, वीरेंद्र चौधरी, रजनी और सुलेखा जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि हम लगातार शिकायत करते हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता। अतिक्रमण हटता है तो कुछ दिनों में फिर लौट आता है। अब हालत यह है कि चौराहा हमेशा जाम रहता है। लोगों का आरोप है कि यह चौराहा मुख्य मार्ग पर होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने रहते हैं। कार्रवाई का ढोल पीटा जाता है लेकिन नतीजा शून्य ही रहता है। अतिक्रमणकारियों का हौसला इतना बुलंद है कि वे बिना डर-भय के रोजाना सड़क पर दुकानदारी करते हैं।
विज्ञापन





जानकारी मिली है और जल्द ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा। सड़क और चौराहे पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई कर रास्ता खाली कराया जाएगा।
- राम अचल कुरील, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें