फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो वर्षों से कटी सड़क बनी जानलेवा, खाई में गिरकर युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। जगम्मनपुर-कुठौंद मार्ग पर ग्राम लिड़ऊपुर से करीब एक किलोमीटर दूर विलौहां गेट के पास दो वर्षों से कटी सड़क लोगों के लिए जानलेवा बनी हुई है। गुरुवार को इसी गहरी खाई में गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मकटौरा बहादुरपुर गांव निवासी अनूप कुमार तिवारी (35) बृहस्पतिवार को बाइक से ड्यूटी पर भिंड जा रहे थे। वह नगर पालिका भिंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया कि विलौहां गेट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क कटान के कारण बनी यह खाई पिछले दो वर्षों से हादसों का कारण बनी हुई है। अब तक कई लोग इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं, जबकि एक महिला समेत कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ग्राम लिड़ऊपुर निवासी पूर्व सैनिक उपेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि जगम्मनपुर और कुठौंद को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग बंद होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार पुल निर्माण की घोषणा की गई, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के जेई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। फिलहाल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिया के आसपास टीनसेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें