फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रेमी ने दिया धोखा तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, दो घंटे रही अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के कालपी बस स्टैंड स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रेमी द्वारा साथ रखने का आश्वासन मिलने के बाद ही वह नीचे उतरने को तैयार हुई। करीब दो घंटे भीड़ जमा रही और अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की एक वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उसका संपर्क शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी एक अलमारी व्यवसायी के पुत्र आसिफ अंसारी से हुआ। महिला का आरोप है कि आसिफ ने शादी का झांसा देकर करीब तीन वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में घर से निकाल दिया।

महिला ने पहले भी कोतवाली पहुंचकर शिकायत की थी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुलाने पर आसिफ महिला को साथ रखने के लिए तैयार हो गया था, लेकिन कुछ दिन बाद उसने दोबारा महिला को घर से निकाल दिया। इससे परेशान महिला बृहस्पतिवार की दोपहर बीएसएनएल चौराहे पहुंची और चुपचाप परिसर में घुसकर करीब 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे लाल दुपट्टा ओढ़े महिला पर लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद बीएसएनएल कर्मियों और पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह पुलिस बल और फायर कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक समझाने के बावजूद महिला नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। बाद में पुलिस ने आसिफ को मौके पर बुलाया। आसिफ ने फोन पर महिला को अपने साथ रखने का आश्वासन दिया, जिसके बाद शाम करीब पांच बजे महिला टावर से नीचे उतर आई। महिला के सुरक्षित नीचे उतरने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें