फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोंच मार्ग पर उदोतपुरा गांव के पास पैदल जा रहे नाथ समुदाय के अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उधर, देवनगर चौराहे पर ट्रक व कार में भिड़ंत होने से कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर जिला औरैया निवासी विनोद नाथ (50) पुत्र मुल्लानाथ गांवों में सर्प दिखाकर अपना भरण पोषण करते थे। जालौन में डेरा बनाकर वह रहते थे। बुधवार रात कोंच रोड पर स्थित गांवों में सर्प दिखाकर देर रात पैदल ही लौट रहे थे। उदोतपुरा गांव के आगे उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान विनोद नाथ की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भेज दी है। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं दूसरी घटना नगर के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी प्रशांत गुप्ता अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए चाकी गांव कार से गए थे। रात्रि लगभग 9 बजे लौटते समय कन्हैयाधाम गेस्ट हाउस के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। कार तो क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उसमें बैठे लोग बाल-बाल बच गए। वाहन स्वामी ने ट्रक व उसके चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें