फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। खेत की रखवाली कर लौट रहे किसान की साइकिल में पिकअप चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने108 एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर घायल को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया निवासी दयानंद राजपूत (48) पुत्र कालीचरन राजपूत मंगलवार की देर शाम साइकिल से खेत की रखवाली कर लौट रहे थे। जब वह गांव के समीप रिरुआ बाले मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही पिकप ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। दयानंद को लहूलुहान हालत में पड़ा देख वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और परिजन भी मौके पर आ गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे झांसी मेडिकल कालेज भेज दिया। जहां पर किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं झांसी से किसान की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची तो पुत्र पन्नालाल, सुगर सिंह, पप्पू व पत्नी गीता देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि किसान के पास मात्र चार बीघा खेती है। जिससे वह परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं पिकप चालक को पुलिस ने मय पिकप के पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें