उरई। झांसी-कानपुर रेलवे सेक्शन में पारीछा चिरगांव व नंदखास स्टेशन के बीच दोहरीकरण के काम के चलते कई ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया गया है। जबकि, कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रोककर चलाए जाने की योजना है। यह व्यवस्था 12 जनवरी तक चलेगी।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी-कानपुर एवं कानपुर-झांसी पैसेंजर को 12 जनवरी को निरस्त कर दिया गया है। जबकि, 2 जनवरी से प्रतापगढ़ से लोकमान्य तिलक को जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस 12174, छपरा से लोकमान्य तिलक जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 15101-02, गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस 12541, लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 11079, लखनऊ से पुणे जाने वाली ट्रेन नंबर 11408, पुणे से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 12103-04, लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15064, लोकमान्य तिलक से सुल्तानपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12143 को झांसी कानपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर, टूंडला, इटावा, ग्वालियर से झांसी रूट से चलाया जाएगा। इसके अलावा कानपुर से झांसी जाने वाली पैसेंजर 51804 कानपुर से सुबह 7.05 बजे के स्थान पर 8.45 बजे रवाना होगी। जबकि, कानपुर से बलसाड़ जाने वाली उद्योगकर्मी सुबह 8 बजे के स्थान पर 11 बजे चलेगी। इसी तरह चेन्नई लखनऊ 16093 को रोककर चलाया जाएगा। पीआरओ ने बताया कि चिरगांव स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों को चिरगांव में दोहरीकरण के काम के चलते पारीछा स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।