यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन का वार्षिक चुनाव कराया गया। इसमें अध्यक्ष रियाजुल और रामअवध को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी चुने गए।
सोमवार को उरई डिपो में इंपलाइज यूनियन की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। संगठन से जुडे़ करीब 220 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी इंदर सिंह व क्षेत्रीय सदस्य रमाकांत सचान की देखरेख में चुनाव हुआ। अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष जमील, मंत्री ज्ञानप्रकाश, संगठन मंत्री महेंद्र निरंजन, संयुक्त मंत्री आजाद अली, शिवपाल सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेश कुमार को चुना गया। इसकेे साथ ही संजय सचान, आबिद उल्ल, रमाकांत, पीएन वर्मा, उदय गोयल, भजन लाल गौतम, हरीबाब, भगवती प्रसाद को सदस्य चुना गया।
चुनाव अधिकारियों ने चुने गए सभी पदाधिकारियों की घोषणा की। इसके बाद उन्हें फूल माला पहनाकर व मुंह मीठा कर बधाई दी गई। निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वे उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। कर्मचारियों की समस्याओें का निदान कराएंगे। कर्मचारियों का शोषण व उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर लाल सिंह, लक्ष्मी नारायन गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, सुनील सविता, ज्ञानप्रकाश, विमलेश कुमार, भजन लाल, रहमत उल्ला, राजकुमार भी मौजूद रहे।