फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह साल के ऋण ने इंडिया बुक आफ रिकार्डस में नाम दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर निवासी नवनीत के साढ़े छह वर्षीय पुत्र ने इंडिया बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराकर जिले का नाम रोशन किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर डीएम प्रियंका निरंजन ने अपने कार्यालय में छात्र को सम्मानित किया। छात्र ने इसका श्रेय अपने माता पिता और गुरु श्रुति माहेश्वरी को दिया।
विज्ञापन

शहर के गुरुकुलम पब्लिक स्कूल के छात्र ऋषभ माहेश्वरी ने अपनी मेहनत से अपना नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज कराया है। शिक्षिका श्रुति माहेश्वरी ने बताया कि एक से 100 तक स्क्वायर बताने वाले सबसे कम उम्र के छात्र ऋषभ यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि छात्र रेंडम व रिवर्स स्क्वायर भी सुनाता है। ऋषभ के जुड़वा भाई राघव माहेश्वरी ने भी वैदिक मैथ के इंटरनेशनल कंप्टीशन में तीसरा स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। छात्रों के पिता नवनीत व मां पूजा माहेश्वरी ने इस सफलता का श्रेय शिक्षिका श्रुति माहेश्वरी को देते हुए कहा कि उनकी एक साल की मेहनत और प्रयास से यह सफलता हासिल हुई है। सोमवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने अपने कार्यालय में छात्र को सम्मानित किया तो एडीएम ने भी छात्र को सम्मानित कर उसकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें