कदौरा। क्षेत्र के ग्राम बवीना के बाशिंदे चार सालों से सड़क पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई हुई। बुधवार को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कर समस्या से निदान की मांग की।
गौरतलब है कि पंचायत भवन से लेकर रामप्रकाश के मकान तक जल निकासी व्यवस्था ठीक न होने की वजह से सड़क पर गंदा पानी भरा है। बाशिंदों का आरोप है कि सीसी के निर्माण के दौरान ही लोगों ने निकासी व्यवस्था ठीक कराने की मांग की थी, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। इससे इस मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। कई शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों की ओर से भी अभी तक पानी निकासी का इंतजाम नहीं किया जा सका। इतना नहीं आसपास के खाली प्लाट भी गंदे पानी से भर गया है। मुख्य रास्ते में नालियों का गंदा पानी भरा होने से राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को इसी गंदे पानी से होकर निकालना पड़ता है। गांव के आदर्श, हेमंत, लखन सिंह, सचिन, दयाशंकर, रिंकू व निक्की कंचन ने शिकायती पत्र में निकासी व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है। वहीं बीडीओ अतिरंजन सिंह ने का कहना है, कि जानकारी हुई है। मौके पर टीम भेजी जा रही है। जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा।