फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी चावल लदे लोडर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। एसओजी टीम ने कमसेरा चौराहा पर सरकारी चावल से लदे लोडर को पकड़ एसडीएम को सूचना दी। पूर्ति अधिकारी ने जांच कर रेंढर थाने में चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एसओ अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी कमलेश कुमार, दरोगा चंदन पांडेय टीम के साथ रविवार की शाम कमसेरा चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक लोडर को रोककर चेकिंग की। प्लास्टिक की बोरी में भरे चावल की जानकारी एसओजी प्रभारी ने चालक रूरा निवासी विनय कुमार से की, लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे सका। इस पर उन्होंने एसडीएम सालिकराम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पूर्ति अधिकारी अमोल सिंह चौहान ने बताया कि चालक ने धंजा गांव से 15.42 क्विंटल सरकारी चावल लोडर में रखकर जालौन बेचने जा रहा था। पूर्ति अधिकारी ने थाने में चालक विनय कुमार, मनोज तिवारी और मोहित तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें