फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा के पहले दिन सूरज ने दिखाए तेवर

विज्ञापन
तालाब में गर्मी से निजात पाने के लिए नहाते लोग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। नौतपा के पहले दिन सूरज ने अपने तेवर दिखाए। तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया। देह झुलसाने वाली इस गर्मी के कारण लोग खासे परेशान रहे। जो भी घरों से बाहर निकले, उनका गला सूखने लगा और वे पानी की तलाश में भटकने लगे। सोमवार से नौतपा शुरू हो गए है। पहले दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक पुरुषोत्तम कुशवाहा के मुताबिक, पारा अभी और बढ़ना है। जब तक मानसून नहीं आ जाता है, तब तक लोगों को इसी तरह गर्मी का एहसास होगा। सूरज की तपन के साथ लू भी चलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे तालाब और नहरों में नहाते देखे गए। मवेशी भी छांव की तलाश की तलाश में भटकते रहे और कई मवेशी पेड़ों के नीचे बैठे रहे। कुछ पोखरों में नहाते दिखाए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें