फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रतिबंधित मांस तस्करी में 50 हजार का ईनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। प्रतिबंधित मांस को विदेशों में भेजने वाले 50 हजार के आरोपी को एट पुलिस ने एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास 21 दिसंबर को एक कंटेनर को जब पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली तो कंटेनर से पैकेटों में 21 हजार किलो प्रतिबंधित मांस मिला था। पुलिस ने उसे आगरा प्रयोगशाला भेजा गया था। जिसमें मांस प्रतिबंधित होना बताया गया था। पुलिस चालक सहित चाल लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन इसका मुख्य सरगना फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। तलाशी के लिए लखनऊ एसटीएफ व पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से आरोपी ईस्ट दिल्ली के जगतपुरी थाना मकान नं. एक गली नंबर नो ब्रजपुरी एक्सटेंशन परवाना रोड व मूल निवासी बिजनौर के स्योहरा थाना क्षेत्र के मुहल्ला शेखान उत्तरी कस्बा सहसपुर निवासी मोहम्मद लईक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सीओ उमेश पांडेय ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ प्रतिबंधित मांस को किशनगंज बिहार से पैकिंग करके फर्जी बिल्टी व अन्य दस्तावेज तैयार करके चेन्नई के रास्ते जहाज के रास्ते वितयनाम, दुबई, कतर, ओमान, ईरान सहित अन्य देशों में भेजते थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें