फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सात दिन से कमरे में बंद सेवानिवृत्त शिक्षक मिला अचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नगर के मोहल्ला पटेल नगर में 76 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक सात दिनों से अपने घर के कमरे में बंद मिले। पड़ोसियों को जब घर में कोई गतिविधि दिखाई नहीं दी तो अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां शिक्षक अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी रामकृष्ण शुक्ला (76) की पत्नी सुशीला देवी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनके दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र महेन्द्र शुक्ला उरई में परिवार के साथ रहता है, जबकि छोटा पुत्र शैलेंद्र उर्फ शैलू शुक्ला महाराष्ट्र के जलगांव में निवास करता है। पत्नी की मृत्यु के बाद रामकृष्ण शुक्ला अकेले रह रहे थे।
बताया जाता है कि उन्होंने अपनी अधिकांश संपत्ति पहले ही दोनों पुत्रों में बांट दी थी। अकेलेपन के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। करीब सात दिन पहले उन्होंने स्वयं को घर के भीतर बंद कर लिया था। इस दौरान उन्हें किसी ने बाहर आते नहीं देखा।
विज्ञापन




सोमवार को पड़ोसियों को जब घर के अंदर कोई हलचल दिखाई नहीं दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सागर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उरई में रह रहे परिजनों को भी बुलाया गया। दरवाजे की अंदर से लगी कुंडी काटकर जब कमरे में प्रवेश किया गया तो रामकृष्ण शुक्ला अचेत अवस्था में पड़े मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें