फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर मिली फटकार, अच्छे काम करने पर सम्मान

विज्ञापन
कर्मचारियों से जानकारी लेते सीनियर डीपीओ राजेश कुमार गुप्ता। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। झांसी से आए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (सीनियर डीपीओ) राजेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सिग्नल, टेलीकाम, टीआरडी, एसएस, बुकिंग कार्यालय, पीडब्लूआई कार्यालय जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर फटकार भी लगाई। जबकि अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

सीनियर डीपीओ ने स्टेशन बिल्डिंग की ट्राइल्स व केबल उखड़ी होने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि इससे हादसा हो सकता है। इसलिए तत्काल ठीक कराया जाए। सीटीआई लॉबी, बुकिंग और पार्सल कार्यालय में फाल्स सीलिंग लटकती देखकर नाराजगी जताते हुए उसे इसे ठीक कराने को कहा।
टेलीकॉम आफिस में महिला शौचालय न होने पर नाराजगी जताई। स्टेशन पर भी सफाई व्यवस्था ठीक करने को कहा। इस दौरान अच्छे काम के लिए रेल पथ निरीक्षक कार्यालय के बाबू मुकेश और टेलीकॉम विभाग के टेक्नीशियन को नगद राशि देकर पुरस्कृत भी किया। इस दौरान मुख्य कल्याण निरीक्षक एसके श्रीवास, स्टेशन अधीक्षक एसके खरे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें