फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को फटकार, समय से कराएं कार्य

Sat, 07 Nov 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को विकास भवन के सभागार में हुई। इसमें अधूरे निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरे कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर पूरी नजर रखें। इसके अलावा अन्य योजनाओं का संचालन भी तेज गति से किया जाए।
विज्ञापन


विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सीडीओ एसपी सिंह ने विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग की संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देखी। निर्माण कार्यों को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कार्य में तेजी लाएं। इससे समय सीमा में कार्य पूरा हो सके। समाज कल्याण विभाग की संचालित पेंशन योजनाओं की समीक्षा की। पात्रता के

आधार पर पेंशन स्वीकृत कराकर धनराशि उनके खातों में भेजी जाए। सीबीओ डा. एसके शाक्य को निर्देश दिए कि वह कामधेनु, मिनी कामधेनु व माइक्रो कामधेनु योजना को पूरा कराकर इसे शीघ्र चालू कराए। कामधेनु योजना की प्रगति रिपोर्ट पर नाराजगी जताई गई। इंदिरा आवास योजना के लिए चयनित पात्रों की पूरी प्रक्रिया के बाद उनके
विज्ञापन


खाते में जल्द धनराशि भेजने के लिए निर्देश दिए गए हैं। समग्र गांव में संचालित कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनकी लापरवाही से जिले का रिपोर्ट कार्ड गलत हो जाएगा। शिक्षआ विभाग, जल संस्थान, नलकूप विभाग, जलनिगम से लेकर अन्यच विभागों के अधिकारियों को कार्य संतोष जनक होने

पर शाबासी दी गई तो वहीं अधूरे कार्यो पर फटकार भी लगाई गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी आर एस गौतम,  डीआरडीए के परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह, लीड बैंक मैनेजर सिद्दार्थ पाल के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें