फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नामजद समेत छह पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। एक सप्ताह पूर्व हाईवे पर चौरासी गुंबद के पास व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते दो ढाबा मालिकों के बीच हुई खूनी मारपीट व फायरिंग के मामले में ढाबा मालिक बसपा नेता शफीक अंसारी की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पांच नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलबा, मारपीट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि 22 दिसंबर को हाईवे पर चौरासी गुंबद के पास अगल बगल स्थित कालपी ढाबा व साजन ढाबा के मालिकों के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते खूनी मारपीट हुई थी, जिसमें कालपी ढाबा के मालिक बसपा नेता शफीक अंसारी सिर में चोट लगने की वजह से बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से हालत गंभीर होने पर उरई रेफर कर दिया गया था। घटना की तात्कालिक सूचना पुलिस को दी गई थी।
गुरुवार शाम बसपा नेता शफीक अंसारी ने घटना की तहरीर कोतवाली तहरीर देकर बताया कि वह अपने होटल पर 22 दिसंबर को व्यापारिक कार्य में व्यस्त थे, तभी साजन ढाबा के मालिक इसरार, अनवार, मुन्ना, पप्पू, शमशाद व एक अज्ञात व्यक्ति असलहा व धारदार हथियार लेकर ढाबा में आए व सभी ने एक राय होकर गालीगलौज करते हुए लोहे की राड से हमला कर दिया व जमकर मारपीट करते हुए लाइसेंसी असलहे से फायरिंग करते हुए जान से मारने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उरई व कानपुर रेफर कर दिया गया था। कोतवाल माणिक चंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिल गई है तहरीर के आधार पर पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलबा मारपीट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा व घटना में प्रयुक्त असलहों के निरस्त्रीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें