फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के 24 घंटे बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बुधवार रात सट्टा माफिया के गुर्गों की दबंगई के चलते घनी बस्ती में की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार रात इलाके के चर्चित सट्टा माफिया का दीपेंद्र नामक युवक से किसी बात पर विवाद हो गया था इसके बाद सट्टा माफि या ने फ ोन से अपने गुर्गों को बुलाया फिर इलाके में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई। फ ायरिंग में कई लोग बाल बाल बचे थे। मामले की सूचना एसपी को दी गई तब सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे तो दबंग फायरिंग करते हुए भाग गए थे। पुलिस को मौके से दो बाइक भी बरामद हुई थी। दीपेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ बलबा मारपीट फ ायरिंग सहित कई विभिन्न धाराओं में गुरुवार को सुबह ही एफआईआर दर्ज कर ली थी, पर घटना के 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इलाके में घटना से बेहद दहशत व्याप्त है और शाम होते ही मोहल्ले में सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें