उरई। शहर कालपी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान पांच लोग घायल हो गए थे। मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कालपी रोड स्थित गेस्ट हाउस में मंगलवार की रात शादी समारोह में बराती डांस कर रहे थे। इसी बीच तमंचे से किसी ने फायरिंग कर दी। घटना में अधेड़ समेत पांच युवक घायल हो गए थे। इससे वहां अफरातफरी मच गई थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया था। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था।
अन्य चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों के परिजनों व बरातियों से जानकारी ली और जांच पड़ताल की। इस पर कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि अभी तक घायलों के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज जांच की जा रही है।