फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोप में प्रभारी सचिव सहित नौ पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। क्षेत्रीय सहकारी समिति मड़ोरा उरई की शाखा से 27 लाख 33 हजार 750 रुपये गबन करने के आरोप में तत्कालीन प्रभारी सचिव समेत नौ लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एडीसीओ आरके सिंह ने बताया कि आरोपियों ने नवंबर माह में 14 दिन में बैंक में जमा ग्राहकों के रुपये को खाते में जमा नहीं किए और कागजों में हेराफेरी कर धनराशि हड़प ली। जांच के बाद एआर के निर्देश पर मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह सहकारी निबंधक अधिकारी प्रेम चंद्र को शिकायत मिली कि क्षेत्रीय सहकारी समिति मड़ोरा (डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक) में 6 नवंबर से 20 नवंबर 2019 तक ग्राहकों द्वारा जमा की गई राशि 27 लाख 33 हजार 750 रुपये का गबन कर लिया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एआर सहकारिता ने एडीसीओ आरके सिंह को जांच सौंपी। बुधवार को एडीसीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट एआर को दी, जिसमें गबन की पुष्टि हो गई।
जांच रिपोर्ट के बाद एआर के निर्देश पर एडीसीओ आरके सिंह ने बैंक के तत्कालीन प्रभारी सचिव वीरेंद्र कुमार पटेरिया पुत्र श्रीराम पटेरिया निवासी रेढ़र जालौन और आठ कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर मिलते ही कोतवाली पुलिस ने सचिव सहित सभी नौ लोगों के खिलाफ गबन के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। एआर ने बताया कि प्रभारी सचिव ने तय अवधि में ग्राहकों की रकम को खातों में जमा नहीं किया। वहीं कोतवाल का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें