फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना देने पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा के पास राजा फिलिंग स्टोर के नाम से पेट्रोल पंप स्थित है। वहां तैनात सेल्समैन रूपेंद्र निवासी ग्राम खनुआं ने मंगलवार को दोपहर यूपी 100 को सूचना दी कि पेट्रोल पंप पर कार से आए एक व्यक्ति ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि पेट्रोल पंप पर बिक्री के रखे 35 हजार रुपये भी वह लूटकर ले गया था।
विज्ञापन

लूट की सूचना मिलते ही जिले के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई। कोतवाल सुनील सिंह, एसआई प्रमोद कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जब उन्होंने सेल्समैन से पूछताछ की तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा। जब सेल्समैन से सख्ती की तो उसने सारी कहानी बता दी। सेल्समैन ने बताया कि उसके पंप पर कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम धनौरा निवासी कुलदीप अपने चौपहिया वाहन में पेट्रोल डलवाने आए थे।
जहां रुपयों की फीडिंग की लेकर उसका कुलदीप से विवाद हो गया था। जिसमें उसने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी थी। जिसके बाद सेल्समैन ने यूपी 100 को लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस लूट की झूठी सूचना देने वाले सेल्समैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि विवाद पेट्रोल पंप पर लीटर और रुपयों में फीडिंग को लेकर था। सेल्समैन की लूट की झूठी सूचना पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें