फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: विवाहिता की मौत मामले में पति समेत आठ पर रिपोर्ट

Tue, 09 May 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर बुल्दा में हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर मजरा शेखपुर बुल्दा निवासी पवन कुमार का 2 जून 2017 को कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के मौजा गडाथा अजगरपुर निवासी पूजा देवी के साथ हुआ था। पति पवन कुमार यमुना किनारे खेती बाड़ी करता है, शनिवार को संदिग्ध हालात में उसकी पत्नी पूजा ने अपनी जान दे दी थी। घटना के बाद से ही पति समेत ससुराली जन मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मृतका के भाई इंद्र किशोर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन से उसका पति व उससे ससुरालीजन विवाद करते थे, जिससे वह बहुत दुखी थी। एक माह पहले ही समझौता कराकर उसने उसे ससुराल भेजा था। आरोप लगाया कि रविवार को ससुरालियों ने उसकी बहन को मार दिया। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें