कदौरा/उरई। लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कदौरा और उरई में 10 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया है, जिस पर लगातार नगर व ग्रामीणों क्षेत्रों में एनाउंस कराने के साथ ही पंफलेट वितरित किए थे, लेकिन इसके बाद भी लगातार लॉकडाउन के उल्लंघन की सूचना मिल रही थी, जिस पर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के निर्देश पर रैला चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह ने इकौना गांव में नियमों का उल्लंघन करने पर नीलेश, बाबूचरन, संदीप कुमार, रामविलास, बाबूजी, हसरांज व बाबूलाल के विरुद्ध लॉक डाउन उव्लंघन करने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि लाक डाउन का पालन सख्ती से कराया जाएगा। उरई शहर कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आशीष कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह यादव निवासी घंटाघर, आलोक कुमार पुत्र रामकुमार निवासी तुलसीनगर, जितेंद्र कुमार पुत्र शिवदयाल दोहरे निवासी इंदिरानगर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
तीन के खिलाफ रिपोर्ट
कालपी। अलग-अलग स्थानों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गणेशगंज मोहल्ले का युवक लल्लू, दमदमा मोहल्ले का परवेज व जावेद गणेशगंज व जुलैटी चौराहे पर घूम रहे थे। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद
तीन पर कार्रवाई