फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एट। नल पर पानी भरने गई युवती के साथ गांव के ही युवक ने किशोरी का हाथ पकड़ कर उसको घसीटने लगा। युवती के चीखने चिल्लाने पर उसकी मां के आने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सुबह के समय घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भरने के लिए गई थी तभी वहां युवक आया और उसके साथ छेड़खानी कर हाथ पकड़कर खींचने लगा। विरोध किया तो आरोपी की मां भी आ गई और दोनों मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। युवती की चीख पुकार सुनकर घर से युवती की मां भी मौके पर आ गई। परिजनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर कहना है कि आरोपी के खिलाफ 2017 में भी छेड़खानी मारपीट का मुकदमा लिखाया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके तहत आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें