फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही के पति की हत्या में पिता, भाई और मामा पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता, भाई और मामा पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

प्रेम विवाह के विरोध में महिला सिपाही के पति की हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। प्रेम विवाह के विरोध में गुरुवार को हुई महिला सिपाही की हत्या के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला सिपाही की तहरीर पर पिता, भाई और मामा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करउ न्हें जेल भी भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर जेपी पाल ने बताया कि महिला सिपाही के मुताबिक मायकेवाले उसकी शादी से खुश नहीं थे, जिस कारण ही उन लोगों ने पति की हत्या को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में किराए पर रहने वाली अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही रिंकी के पति मनीष (27) की चापड़ और चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। इलाकाई लोगों की मदद से पुलिस ने हत्या कर भाग रहे रिंकी के फतेहपुर निवासी पिता प्रेम सिंह, भाई अंकित और मामा देशराज को पकड़ लिया था। शुक्रवार को सिपाही रिंकी ने तहरीर देकर बताया कि उसके मायकेवाले उसकी शादी से नाखुश थे, तभी से वे पति से रंजिश भी मानते थे। गुरुवार की शाम जब वह अपने पति व 6 माह के बच्चे के साथ घर पर थी, तभी तीनों ने आकर पलंग पर सो रहे पति पर हमला कर दिया। मनीष ने भागकर जान बचाने का प्रयास किया तो दरवाजे पर ही मामा ने उसे पकड़ लिया और फिर पिता व भाई ने उसकी आंखों के सामने चाकू व चापड़ से ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भी भेज दिया है। आलाकत्ल पुलिस ने गुरुवार की रात ही बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें