फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान समेत चार चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
जालौन में खुलासा करते सीओ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। दो दिन पहले कुठौंद क्षेत्र में ट्यूबवेल से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार चोरों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर चोरी का सामान, तमंचा कारतूस व चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली में खुलासा करते हुए सीओ विजय आनंद ने बताया कि कुठौंद थाना क्षेत्र के बिचौली गांव निवासी संजीव राय पुत्र स्व. जनमेजय राय ने तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था कि 24 अगस्त की रात ट्यूबवेल का ताला तोड़कर चोरों ने विद्युत स्टार्टर समेत अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर लिए थे। मामला दर्ज होने पर एसपी डा. यशवीर सिंह ने थाना पुलिस को चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह दौन पुलिया के पास से पारस सेंगर पुत्र मनीराम सिंह, जयप्रकाश पुत्र छोटे कठेरिया, प्रांशू सिंह सेंगर पुत्र दीवान सिंह सभी निवासी दौन थाना कुठौंद व रामजी उर्फ छोटे पुत्र मूलचंद्र निवासी कुतलूपुर थाना कुठौंद को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने 14 हजार रुपये कीमत का एक विद्युत स्टार्टर, एक दस हजार रुपये की एलएडी, 315 बोर तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू बरामद किया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए लोगों पर कुठौंद थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट सहित चार मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस को गिरफ्तार करने वाली टीम में हदरुख चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी, एसआई दिनेश कुमार, सिपाही प्रमलेश, सोनू, शिवम रंजीत अजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें