फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग को भेजी गई सिक्कों की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। चकरोड निर्माण के दौरान मिले सिक्कों को प्रशासन ने ट्रेजरी में जमा करा दिया और उनकी फोटो के साथ पूरी रिपोर्ट तैयार कर पुरातत्व विभाग को भेज दी गई है। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि रही बात ग्रामीणों के पास मौजूद सिक्कों की तो उनकी बरामदगी के लिए मंगलवार को टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम कुशमरा बावनी में चकरोड की खुदाई के दौरान शनिवार शाम को सिक्कों से भरा एक कलश मिला था। सिक्के काफी पुराने थे और उन पर उर्दू व फारसी भाषा में कुछ लिखा हुआ था। मनरेगा में काम कर रहे कुछ ग्रामीण भी थोड़े बहुत सिक्के लेकर भाग निकले थे। एसडीएम कालपी ने बताया कि करीब 6-7 किलो सिक्के मिले है, जिन्हें सोमवार को ट्रेजरी में जमा करा दिया गया है और उनकी पूरी रिपोर्ट सिक्कों की तस्वीरों के साथ पुरातत्व विभाग को भेजी गई है, ताकि सिक्के किस समय के है और किस धातु के बने हैं, स्पष्ट हो सके। इसके अलावा सिक्के ले जाने वाले ग्रामीणों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। मंगलवार को सिक्के ले जाने वाले ग्रामीणों को चिह्नित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें