फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर पति समेत पांच ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संदिग्ध हालात में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज व गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतका के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिया निरंजनपुर निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी राखी की शादी वर्ष 2018 की 5 मार्च को रोहित कुमार निवासी मोहल्ला सुशील नगर से की थी। शादी के बाद से ही राखी को मिले दहेज से पति व ससुरालवाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर बीती 26 दिसंबर को पति व ससुरालवालों ने राखी के साथ मारपीट की तो वह घायल हो गई।
बेटी की सूचना पर उसने भाई को वहां भेजा तो वह मृत मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल वाले जब उसकी पुत्री का शव लेने नहीं पहुंचे तो उसने अपनी बेटी का अंतिम संस्कार किया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति रोहित कुमार, सास, चचिया ससुर पप्पू, ननद संगीता और बहनोई रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें