फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आय से अधिक संपत्ति में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो - 01 सिपाही राजकिशोर भदौरिया। - फोटो : टूंडला के लाइनपार में खेरे वाली माता मंदिर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण संवाद
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) झांसी ने कदौरा थाने में तैनाती के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में तत्कालीन सिपाही के खिलाफ रविवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिपाही वर्तमान में कानपुर कमिश्नरेट में तैनात है।
विज्ञापन



कदौरा थाने में वर्ष 2019 से 2021 तक दो साल तैनात रहे सिपाही राजकिशोर भदौरिया के खिलाफ कालपी के ट्रांसपोर्टर वीरेंद्र यादव ने भ्रष्टाचार की शिकायत लखनऊ स्थित एंटी करप्शन मुख्यालय में दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच झांसी इकाई के प्रभारी निरीक्षक शादाब खान ने की है। जांच में पाया गया कि सिपाही की कुल वैध आय 64,85,801 रुपये थी, जबकि उनके द्वारा अर्जित चल-अचल संपत्तियों व खर्चों की कुल राशि 97,41,524 रुपये पाई गई।
इस प्रकार उन्होंने अपनी आय से लगभग 32,55,723 रुपये (करीब 50 प्रतिशत) अधिक संपत्ति अर्जित की। एंटी करप्शन टीम को जांच के दौरान सिपाही के नाम कई अचल संपत्तियों, जमीनों और बैंक निवेशों की भी जानकारी मिली है। इनकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।
विज्ञापन

शासन से अनुमति मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी शादाब खान ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कदौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वर्तमान में राजकिशोर भदौरिया कानपुर कमिश्नरेट में तैनात है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी के प्रभारी निरीक्षक शादाब खान ने बताया कि जांच रिपोर्ट में सिपाही की आय और व्यय में भारी अंतर पाया गया है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में है। सिपाही 24 सितंबर 2021 तक कदौरा थाने में तैनात रहा है।
विज्ञापन

वहीं, थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें